NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

जरुरतमंद महिलाओं को एएसआर फाउण्डेशन ने उपलब्ध कराई राहत सामग्री

गुरुग्राम। लोहड़ी व मकर सक्रांति के अवसर पर ऑल स्किल एंड रिसर्च (एएसआर) फाउंडेशन ने सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए फिरोज गांधी कालोनी स्थित वाल्मीकि चौपाल में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को गर्म वस्त्र व खाद्य सामग्री तथा रोटरी क्लब के सहयोग से सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। संस्था के एमपी शर्मा का कहना है कि संस्था द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत दिल्ली-एनसीआर के आश्रमों व जरुरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्था महिलाओं व युवपाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दे रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि सदस्यों के साथ लोहड़ी का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। पॉपकॉर्न, मूंगफली, रेवड़ी एवं नाश्ता भी वितरित किया गया। आचार्य मनीष हरि, नरेश बंसल, संजय गोयल, राधेश्याम, डा. राखी गुप्ता आदि का कहना है कि संस्था कल्याणकारी कार्यों, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, कौशल प्रशिक्षण एवं जल संरक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। 15 वर्षीय दिव्यांग गौरव को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इस अभियान में 700 से अधिक जरुरतमंद लोगों को लाभ पहुचाई जा चुकी है। अभियान को सफल बनाने मे केके गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, खतीजा, एकता, निर्मला, संजय गोयल, एकता आदि का सहयोग रहा।