गुरुग्राम। साईंबर सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इन आयोजनों के तहत विशाल भंडारों का आयोजन भी होता है। जिनमें शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक संस्था जन सेवा समिति द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में 61वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से मासिक भंडारे का आयोजन करती आ रही है। भंडारे के आयोजन का उद्देश्य यह है कि राह चलते लोगों को एक वक्त का भोजन मुहैया कराया जाए। क्योंकि गुडगांव में प्रतिदिन आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नौकरी व अन्य कार्यों के लिए आते हैं। उन्हें व जरूरतमंदों को एक वक्त का भोजन उपलब्ध हो जाए, यही संस्था का प्रयास है। उनका कहना है कि अन्य संस्थाओं को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।
जन सेवा समिति ने मासिक भंडारे का किया आयोजन

