NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

छात्रों ने जमकर खेली होली, लगाया एक दूसरे को रंग-गुलाल

गुरुग्राम। साईबर सिटी में रंगों के पर्व होली का खुमार देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों स्थित बाजारों की दुकानें जहां रंग-गुलाल से अटी है, वहीं विभिन्न प्रकार की आकर्षक पिचकारियां भी लोगों का मनमोह रही हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में जमकर होली खेली गई। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों व सहपाठियों के साथ होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को रंग लगाकर होली की बधाई दी। स्कूल प्रांगण में ही छात्र-छात्राओं ने होली का जश्न मनाया। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित होली खेलने के तरीके और रंगों के उपयोग संबंधी सुझाव दिए। उन्हें सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को होली खेलने के महत्व और इसकी पौराणिक कथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने होली से जुड़ी विस्तृत जानकारी पाकर उत्साह व्यक्त किया।