गुरुग्राम। आगामी 20 जून को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के गुरुग्राम आगमन पर आयोजित होने वाले भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरुकमल में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाएं, स्वागत प्रबंधन तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का नेतृत्व भाजपा हरियाणा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिला संगठन उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन करें। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव साझा किए और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, कार्यालय निर्माण संयोजक हरविंद कोहली, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, अजीत यादव सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुरुग्राम में होगा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत: सर्वप्रिय त्यागी*

