NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्य

गुरुग्राम पहुंचने पर सपा नेता शिवपाल सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

गुरुग्राम। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का गुरुग्राम पहुंचने पर सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव की अगुवाई में राष्ट्रीय सचिव राजेश यादव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप रंगा, समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष तुषार धवन, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल यादव ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ने हरियाणा में सपा को मजबूत करने व जन-जन तक सपा की नीतियों को पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में किसान, व्यापारी, आमजन के साथ-साथ युवा बेहद परेशान हैं। किसानों को समुचित एमएसपी नहीं मिल रही है तो व्यापारी वर्ग सुरक्षित नहीं है। युवाओं को अभी तक रोजगार उपलब्ध नहीं कराए गए। हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम पर है। मनीष यादव ने कहा कि  राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आवश्यक-दिशा-निर्देश दिए। स्वागत करने वालों में दिनेश सैनी, सुरजीत कटारिया, हरजीत सिंह, सोनू राणा, सुमित राणा, रमेश यादव, विनोद यादव, रवि राणा, संजय शर्मा, अभिनंदन यादव, रवि सिंह, ललित यादव, प्रवीण यादव, विजेंद्र यादव, सुनील शर्मा, अखिलेश पाल, दीपक डूडेजा, नितिन राजपूत, विकी शर्मा, रमेश यादव आदि शामिल रहे।