NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

खुले नाले में लगे लोहे के सरिये दे रहे हैं बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण, प्रशासन मौन

गुरुग्राम।सैक्टर 10 क्षेत्र की मुख्य सडक़ किनारे पिछले काफी समय से नाला खुला हुआ है। इस नाले में बड़े-बड़े लोहे के सरिये लगे हुए हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस नाले में काफी दिनों से गंदा पानी जमा है। लापरवाही का आलम यह है कि इस खुले नाले के पास कोई सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है और न ही कोई सुरक्षा दीवार बनाई गई है। इस मुख्य सडक़ से दिन-रात भारी संख्या में वाहन और पैदल राहगीर गुजरते हैं। रात के अंधेरे में इस नाले की दृश्यता शून्य हो जाती है, जिससे यहां हर पल एक बड़े हादसे का डर बना रहता है। समाजसेवी राजेश पटेल, मुकेश, अनिल गुप्ता, पीयूष, जय प्रकाश, कमल किशोर, जगदेव प्रसाद, सतेन्द्र पटेल, शंभू प्रसाद, राजेश कुमार, राजू गुप्ता, राजेश सिंह और धर्मेंद्र आदि का कहना है कि यह सडक़ बेहद व्यस्त है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आवास व कार्यालय हैं, लेकिन लगता है कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।कोई भी वाहन या पैदल राहगीर, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग, कभी भी इस गहरे नाले में गिर सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि समय रहते इस नाले को ढकवाया जाए या इसके चारों ओर पक्की दीवार और चेतावनी बोर्ड लगाया जाए, ताकि किसी संभावित और अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।