NCRदेशराज्य

कोरोना के प्रभाव से युवाओं को उबारने के लिए अमेजन इंडिया ने शुरु की अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम

गुडग़ांव, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल डवलपमेंट व डिजिटल अभियान को सफल
बनाने के लिए कई प्रतिष्ठान जुटे हुए हैं। इसी क्रम में ई-कॉमर्स क्षेत्र
में कार्यरत अमेजन इंडिया ने विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल विकास
कार्यक्रम की घोषणा की है, ताकि इस कार्यक्रम का लाभ युवाओं को मिल सके
और वे आत्मनिर्भर होकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। संस्था की
निदेशिका स्वाति रस्तोगी का कहना है कि संस्था ने अपने फुलफिलमेंट
सेंटर्स में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) के तहत एक
स्किलिंग कार्यक्रम शुरु किया हुआ है। संस्था ने लक्ष्य रखा है कि एक
हजार युवाओं को अप्र्रेटिसशिप कराई जाए। उनका कहना है कि कोरोना महामारी
का प्रभाव युवाओं पर भी पड़ा है। उन्हें इससे उबारने के लिए एनएपीएस
लाभकारी होगा। संस्था युवाओं का कौशल निखारने और इसे बेहतर बनाने की दिशा
में कार्य कर रही है। 6 माह के इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को
वेयर हाऊसिंग और इन्वेंटरी मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षुओं का चयन कई स्त्रोतों से किया जाएगा। इस दौरान उनके स्वास्थ्य
और सुरक्षा उपायों का भी संस्था पूरा ध्यान रखेगी। उनको मासिक स्टाईफंड
भी संस्था देगी। प्रशिक्षण पूर्ण हो जाने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी
मिलेगा, जो उनके रोजगार में सहायक होगा।

Comments (3)

  1. В джунглях игр, где каждый площадка пытается заманить обещаниями простых джекпотов, топ 10 казино онлайн рейтинг лучших интернет казино
    становится той самой картой, которая ведет сквозь заросли подвохов. Для профи плюс дебютантов, кто надоел от фальшивых посулов, такой средство, чтобы ощутить реальную выплату, будто вес золотой фишки в руке. Без ненужной болтовни, только проверенные площадки, где rtp не лишь число, а реальная удача.Составлено на основе поисковых трендов, будто сеть, что ловит самые свежие тренды на интернете. Здесь отсутствует пространства к стандартных трюков, любой пункт как ход в игре, где блеф выявляется мгновенно. Профи знают: в рунете манера речи с иронией, в котором сарказм притворяется словно рекомендацию, даёт избежать ловушек.На https://www.don8play.ru данный рейтинг ждёт словно раскрытая карта, готовый на раздаче. Загляни, если нужно увидеть ритм настоящей ставки, обходя мифов и неудач. Для что ценит вес удачи, такое будто держать карты на руках, вместо пялиться на дисплей.

Comment here