NCRअर्थव्यवस्थादेशराज्य

अनलॉक में भी शुरु नहीं हो सका है धनवापुर रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास का निर्माण कार्य

गुडग़ांव, कोरोना महामारी की दूसरी लहर से प्रदेश उबरना
शुरु हो गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा
रही है। इसी सबको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन में बंद
अधिकांश सार्वजनिक सेवाओं को अनलॉक के दौरान खोल भी दिया है। प्रदेश
सरकार के लोकनिर्माण विभाग व अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा अंडरपास,
फ्लाईओवर, सडक़ निर्माण आदि का जो कार्य चल रहा था, वह लॉकडाउन के कारण
बंद हो गया था। लेकिन अब कई स्थानों पर रुके हुए ये प्रौजेक्ट फिर से
शुरु हो गए हैं। लेकिन धनवापुर रेलवे क्रॉसिंग पर जो अंडरपास बनाया जा
रहा था, उसका निर्माण कार्य अभी तक भी शुरु नहीं हुआ है। लॉकडाउन की
दूसरी लहर के चलते निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था, जो अभी भी अधर में
लटका हुआ है। निर्माण कार्य शुरु न होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी
समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बारिश आने पर तो क्षेत्रवासियों की
समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है। अंडरपास की खुदाई की हुई है, जिसमें सदैव
दुर्घटना होने का भय बना रहता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र
के निगम पार्षद व क्षेत्रवासी भी स्थानीय विधायक एवं लोकनिर्माण विभाग के
उच्चाधिकारियों से कई बार आग्रह भी कर चुके हैं कि अंडरपास का रुका हुआ
कार्य दोबार से शुरु कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का
समाधान भी हो सके। जानकारों का कहना है कि जो ठेकेदार फ्लाईओवर का
निर्माण कार्य करा रहा था, उसके प्रवासी श्रमिक अभी तक भी काम पर नहीं आए
हैं। इसलिए निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका है। इस सबको लेकर
क्षेत्रवासियों में रोष बना हुआ है।

Comments (1)

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Comment here