गुडग़ांवI प्रदेश के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के नाम विधायक सुधीर सिंगला को जिले के गांव बजीराबाद के निवासियों ने निगम पार्षद मनीष की अगुवाई में ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज में ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाए तथा स्कूल भवन की मरम्मत के साथ-साथ इसके रखरखाव के लिए स्कूल में सफाईकर्मियों की भी व्यवस्था कराई जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। स्कूल की इमारत भी मरम्मत चाहती है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों को लेकर शिक्षामंत्री से बात कर पूरा कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वालों में गांव के रघुवीर प्रधान, हंसराज बोहरा, रामानंद, टीकाराम नंबरदार, राज सिंह मुकद्दम, रोशन नंबरदार राजपाल उर्फ कालू, दीवान सिंह, सुनील आदि शामिल रहे।


**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.