NCR

अनैतिकता, असत्य, अहंकार व दुराचार पर विजय का पर्व है विजय दशमी विजय दशमी की प्रसांगिकता आज भी है सार्थक कल मनाया जाएगा विजय दशमी का पर्व

गुडग़ांव- मास की शुक्ल पक्षीय दशमी तिथि को मनाया जाने वाला विजय दशमी पर्व देश के मुख्य पर्वों में से एक है। वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस, कालिका उप पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के साथ इस पर्व का गहरा
संबंध है। यह पर्व कल यानि कि बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियों में विभिन्न संस्थाएं जुटी हुई हैं। धार्मिक ग्रंथों में
उल्लेख है कि भगवान श्रीराम ने अपनी विजय यात्रा इसी तिथि से आरंभ की थी। इसलिए विजय दशमी की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। भारतीय काल गणना के अनुसार इसका आरंभ आज से करीब 9 लाख वर्ष पूर्व सिद्ध होता है। अमानवीय दुर्गुणों पर है विजय का पर्व विजय दशमी ज्योतिषाचार्यों का भी कहना है कि इस समय में ऐसे गृह नक्षत्रों का संयोग होता है, जिससे विजय यात्रा का श्रीगणेश करने पर विजय यात्री को जय की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय देवी एवं मानवीय गुणों सत्य, नैतिकता तथा सदाचार की राक्षसी एवं अमानवीय दुर्गुणों पर विजय है। यह पर्व न्याय की जीत एवं नारी जाति के अपमानकर्ताओं का संहारक है। उनका यह भी कहना है कि यह विजय यात्रा मात्र लंका या रावण पर की जाने वाली राजनैतिक विजय भर नहीं है, अपितु यह सनातन धर्म एवं मानवीय मूल्यों की संरक्षणात्मक पद्धति का शिलान्यास भी है। भगवान श्रीराम ने लंका विजय के बाद लंका पर स्वयं कभी आधिपत्य नहीं रखा। उन्होंने रावण का राज्य विभीषण एवं बाली का राज्य उनके भाई सुग्रीव को लौटा दिया था।

बढ़ती जा रही है विजय दशमी की प्रसांगिकता विद्वानों का कहना है कि विजय दशमी की आधुनिक काल में भी प्रसांगिकता और अधिक बढ़ती जा रही है। क्योंकि वर्तमान में रावण, खरदूषण, बाली और कुंभकरण भी देखे जा सकते हैं। उनका कहना है कि आज न जाने कितनी सीताएं प्रतिदिन अग्रि की भेंट चढ़ रही हैं। जीवन मूल्यों, पशु-पक्षी, वन-उपवनों, पर्वत-सागर व आचार-विचार सभी पर खतरे मंडरा रहे हैं। आधुनिकता के दौर व बदलते परिवेश में इन सब खतरों पर विजय पाने की जरुरत है और इन्हीं अर्थों में विजय दशमी पर्व एक सार्थक पर्व है। सभी को प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में सामूहिक योगदान देंगे।

Comments (4)

  1. В мире игр, где каждый сайт стремится зацепить обещаниями простых призов, казино рейтинг
    превращается именно той путеводителем, что направляет мимо ловушки рисков. Игрокам хайроллеров плюс дебютантов, кто устал из-за ложных посулов, это помощник, чтоб почувствовать реальную отдачу, будто ощущение ценной монеты на пальцах. Без ненужной ерунды, просто проверенные площадки, в которых rtp не только показатель, а конкретная везение.Составлено на основе яндексовых запросов, как ловушка, что захватывает наиболее актуальные веяния по рунете. В нём минуя роли к стандартных трюков, любой пункт как карта в столе, там обман выявляется немедленно. Хайроллеры видят: в России манера разговора на сарказмом, в котором юмор скрывается словно рекомендацию, помогает избежать ловушек.В https://www.don8play.ru/ такой топ ждёт как открытая раздача, готовый для старту. Зайди, коли хочешь увидеть пульс подлинной ставки, минуя обмана да разочарований. Игрокам тех ценит вес выигрыша, это словно держать ставку в ладонях, минуя глядеть в дисплей.

Comment here