NCR

मृतक छात्रा को दी श्रद्धांजलि

गुडग़ांवI विभिन्न प्रदेशों में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को लेकर आमजन हत्प्रभ है। इस प्रकार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गत दिवस झारखंड के दुमका में एक सिरफिरे युवक ने एक छात्रा को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। जो अस्पताल
में जिंदगी और मौंत के बीच जूझती रही और अंत में मौंत जीत गई और जिंदगी हार गई। यानि कि छात्रा की दर्दनाक मौंत हो गई। इस घटना से आमजन बेहद दुखी है। साईबर सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में राजेंद्रा पार्क स्थित एक निजी स्कूल में क्षेत्र के समाजसेवियों व छात्रों ने 2 मिनट का मौन रखकर व मोमबत्ती जलाकर मृतक छात्रा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। समाजसेवी राजेश पटेल ने कहा कि झारखंड सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी को कड़ा दंड देना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति न हो और महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस न करें। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कुंदन, शमां, प्रवीण, कृतिका, मुस्कान, शिवानी, सुजाता, माला, स्वेता, रश्मि, पूनम, रक्षा, संदीप व क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Comments (3)

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Comment here