गुडग़ांव- शहरी क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाने व आमजन की सडक़ सुरक्षा तथा यातायात नियमों की पालना कराने के लिए यातायात
पुलिस द्वारा वीरवार को एक विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। यातायात पुलिसकर्मियों ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। इसलिए इन वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने वाहन नहीं चलाने चाहिए। राजमार्ग के साथ बनी सर्विस लेन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रहें और संभावित सडक़ दुर्घटना से बच सकें। यातायात पुलिसकर्मियों ने आम लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चालक 3 सवारी बैठाकर यात्रा न करें और तिपहिया वाहन चालक भी अपने वाहन में निर्धारित संख्या से अधिक संख्या में सवारियों को न बैठाएं और अपने वाहन को एक्सप्रेसवे पर न चलाकर सर्विस लेन पर ही चलाएं।
जिंदगी बड़ी अनमोल है, इसे दुर्घटना का सबव न बनाएं। वाहनों की निर्धारित गति सीमा के बारे में भी वाहन चालकों को जागरुक किया गया और उनसे आग्रह किया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित करें। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले 50 वाहन चालकों के चालान भी किए। यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माह सितम्बर में कुल 1263 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे यातायात पुलिस को नियमों का पालन करते हुए सहयोग करें।

https://t.me/s/be_1win/841
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.