गुडग़ांवI आगामी 11 सितम्बर को जिले के पटौदी स्थित रामलीला मैदान में निरंकारी संत समागम का आयोजन सद्गुरु माता सुदीक्षा
महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। संत निरंकारी मंडल के गुरुग्राम के संयोजक एमसी नागपाल ने बताया कि इस समागम में गुडग़ांव, रेवाड़ी, दिल्ली तथा आस-पास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सभी सुविधाओं की व्यवस्था संस्था द्वारा की जा रही है। संत निरंकारी सेवादल एवं साध-संगत के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि संत निरंकारी मिशन एक आद्यात्मिक विचारधारा है, जो एक प्रभू निरंकार में विश्वास करती है। जिसका किसी व्यक्ति की जाति, रंगभेद, भाषा, धर्म, संस्कृति एवं स्थिति आदि से कोई सरोकार नहीं है। निरंकारी संत इसी प्रेरणा को लेकर मानव कल्याण के कार्य कर रहा है।

Comment here