गुडग़ांवI स्वतंत्रता सेनानी व कंाग्रेस के वरिष्ठ नेता कुमारस्वामी कामराज की जयंती पर कांग्रेस से जुड़े लोगों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह तमिलनाडू के मुख्यमंत्री भी रहे और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी बने। उन्होंने राजनीति में बिल्कुल निचले स्तर से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था और उन्हें किंगमेकर भी कहा जाता था। उनका जन्म 15 जुलाई 1903 को तमिलनाडू के विरुधुनगर में हुआ था। उनके पिता व्यापारी थे। भारतीय ीय स्वतंत्रता आन्दोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के वह अत्यधिक निकट रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के चलते उन्हें कई बार जेल भी जान पड़ा था।
देश आजाद होने के बाद 1952 के आम चुनाव में वह सांसद बने थे। 9 वर्षों तक मद्रास के मुख्यमंत्री भी रहे। कामराज योजना के कारण ही कामराज केंद्र की राजनीति में इतने सशक्त हो गए थे कि नेहरु जी के बाद लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी को प्रधानामंत्री बनवाने में उनकी भूमिका किंगमेकर की ही रही। वह 3 बार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान रहा। 2 अक्तूबर 1975 को कामराज का चैन्नई में निधन हो गया था। उनकी पहचान दक्षिण के गांधी के रुप में की जाती थी। सादगी प्रिय कामराज को वर्ष 1976 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी दिया गया था।
Comment here