NCR

राजकुमार शुक्ल ने चंपारण सत्याग्रह को सफल बनाने में दिया था बड़ा योगदान

गुडग़ांवI भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बिहार के चंपारण के राजकुमार शुक्ल का बड़ा योगदान रहा था। महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह में न केवल उन्होंने बढ़-चढक़र भाग लिया, अपितु जनमानस को भी सत्याग्रह में शामिल होने के लिए जागरुक किया था। राजकुमार शुक्ल
के प्रयासों से ही महात्मा गांधी चंपारण आए थे। उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चंंपारण सत्याग्रह में चंपारण के लोगों ने बड़ा योगदान दिया था। उनका कहना है कि लोगों के तप, त्याग, संघर्ष व मेहनत का ही परिणाम रहा कि मोहनदास कर्मचंद गांधी चंपारण से महात्मा बनकर लौटे थे।

चंपारण सत्याग्रह ने उन्हें मोहनदास कर्मचंद गांधी से महात्मा गांधी बना दिया था। हालांकि इस आंदोलन में चंपारण के निवासियों पर दर्जनों मुकदमे चलाए गए थे और सैकड़ों की संख्या में लोगों को अंग्रेजों ने जेल में डाल दिया था। गांधी जी ने भी अपनी आत्मकथा में राजकुमार शुक्ल के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। गांधी जी भी उनसे बड़े प्रभावित रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अधिक व्यस्त रहने के कारण उनका स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन गिरता गया और 54 वर्ष की आयु में ही 20 मई 1929 को उनका निधन हो गया था। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे स्वतंत्रता सेनानी से देशवासियों को शिक्षा लेनी चाहिए। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि
होगी।

Comments (2)

  1. Хотите знать, кому можно доверять в мире онлайн-казино? Наш справочник проводит независимую экспертизу: проверяем лицензии, процесс выплат и качество игр. Рейтинги объективны — мы не торгуем позициями. Принципы оценки открыты для всех. Подойдёт как новичкам, так и опытным игрокам. Следим за изменениями и регулярно обновляем информацию. Узнать о рейтингах казино

Comment here