गुडग़ांव। नगर निगम चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपना जनसंपर्क अभियान शुरु किया हुआ है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर यशपाल बतरा गत माह से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनंसपर्क अभियान चलाए हुए हैं। यशपाल बतरा ने बताया कि निगम क्षेत्र के दरबारीपुर गांव में वह अपनी टीम के साथ जनसंपर्क अभियान के लिए पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम को भविष्य के शहर के रूप में विकसित करना चाहते हैं। सरकार के शासनकाल में 8 सालों में गुरुग्राम का बहुत तेजी से विकास हुआ है। आईकॉनिक सिटी होने के नाते गुरुग्राम की पहचान आज प्रदेश व देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में बनी है।
ग्रामीणों अशोक, मनोज बोकन, अमित, बबलू, राजबीर आदि ने उन्हें आश्वस्त किया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताया जाएगा। उन्होंने कहा कि यशपाल बतरा ने बताया कि भाजपा के शासन में जिले की बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। यहां की जनता को भीड़-भाड़ और जाम से बचाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और गतिशीतला प्रदान की गई है। 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली की सप्लाई जारी है। सरकार की पारदर्शी नीति लोगों को काफी पसंद आ रही है, जिस कारण घर में बैठे लोगों के काम हो रहे हैं। इससे उनका समय और पैसा दोनों बच रहे हैं।


https://t.me/s/Top_BestCasino/173
https://t.me/officials_pokerdom/3691
https://t.me/officials_pokerdom/4018