गुडग़ांव। प्रदेश की मनोहर सरकार जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर प्रदेश में समान रूप से विकास करा रही है। इन 8 वर्षों में भाजपा सरकार ने गुरुग्राम शहर की तस्वीर बदली है। गुरुग्राम में जितने विकास कार्य इस सरकार में हुए, उतने किसी भी सरकार ने नहीं कराए थे। उक्त बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर यशपाल बतरा ने गुरुग्राम नगर निगम की आधा दर्जन से अधिक कालोनियों में जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क अभियान में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कई हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए हैं। सरकार बिना भेदभाव के विकास कराने में विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं कि विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए खजाना भरा पड़ा है। भाजपा सरकार ने गुडग़ांव शहर से बिजली व पानी का संकट खत्म कर दिया है। अवैध कालोनियों को भी वैध करने की प्रक्रिया शुरु की हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक वह प्रेम नगर, कृष्णा कालोनी, आचार्यपुरी, इस्लामपुर, अशोक विहार, न्यू कालोनी, अशोक विहार, मियांवाली कालोनी आदि में जनसंपर्क अभियान चला चुके हैं। अन्य कालोनियों में भी जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के दिशा-निर्देशन में यशपाल बतरा पिछले 2 माह से निगम के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। इस अभियान में क्षेत्रवासी राजीव आर्य, नंदलाल, किशन ग्रोवर, ओपी कुकरेजा, अशोक बतरा, जीएल वर्मा, विरेंद्र यादव, बीडी शर्मा आदि का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।


https://t.me/s/Top_BestCasino/173