NCR

मानेसर नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को निगम रोल के लिए लेटर, कर्मचारी उत्साहित


गुडग़ांव। नगर निगम मानेसर की संयुक्तायुक्त अल्का चौधरी ने नगर निगम में निगम रोल पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को निगम रोल का लेटर देते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों व अधिकारों का बोध कराया कि वे अपने कार्य कर्तव्यनिष्ठता से करें, ताकि निगम कार्यालय में काम कराने के लिए आने वाले आमजन परेशान न हों। इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन प्रधान राजेश कुमार, कमलेश, प्रताप, हितेश, विनोद, पूजा रानी, सरोज, गोविंद आदि भी मौजूद रहे। कर्मचारी यूनियन ने संयुक्तायुक्त से आग्रह किया कि पहले उन्हें 15 हजार 900 रुपए मासिक वेतन दिया जा रहा था, अब इन कर्मचारियों को सरकार द्वारा सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ समान काम समान वेतन दिया जाए, ताकि वे ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता से काम कर सकें। निगम रोल के लेटर प्राप्त कर कर्मचारी बड़े उत्साहित दिखाई दिए।

Comments (2)

  1. Хотите знать, кому можно доверять в мире онлайн-казино? Наш справочник проводит независимую экспертизу: проверяем лицензии, процесс выплат и качество игр. Рейтинги объективны — мы не торгуем позициями. Принципы оценки открыты для всех. Подойдёт как новичкам, так и опытным игрокам. Следим за изменениями и регулярно обновляем информацию. Узнать о рейтингах казино

Comment here