गुडग़ांवI प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहराकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने में जुटी हैं। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज न कराई हुई हो। खेलों में भी प्रदेश की महिलाओं का प्रदर्शन पुरुष खिलाडिय़ों से किसी भी सूरत में कम
नहीं रहा है। पुरुषों वाले खेल भी महिलाएं खेलकर उनको चुनौती देने में किसी तरह से पीछे नहीं है। कुश्ती में भी महिलाओं का प्रदर्शन देश व विश्व के अन्य क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर रहा है।
कुश्ती खेल में पारंगत तनीषा ने रोहतक के गांव इस्माईल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मैडल हासिल किया है। श्रीश्री 1008 कालीदास महाराज ने तनीषा को आशीर्वाद देते हुए आशा व्यक्त की है कि वह विश्व में भारत का परचम कुश्ती के क्षेत्र में लहराएगी।इस प्रतियोगिता का आयोजन अशोक पहलवान के अखाड़े में किया गया था। अशोक का कहना है कि तनीषा ने अंडर 15 के 33 किलो भार में 2 गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। एशिया में खेलने के लिए वह आगामी 28 जून को बेरन जा रही है। तनीषा सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती है।
उनका कहना है कि इस मुकाम तक वह अपने गुरु संजय, राजवीर, विनोद व परिजनों के प्रयास से ही पहुंच पाई है। कोच संजय के प्रयासों की सराहना करते हुए उसका कहना है कि कोच सभी खिलाडिय़ों को पूरी मेहनत व लगन के साथ कुश्ती का अभ्यास कराते रहे हैं। बाबा कालीदास महाराज ने ग्रामीणों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए अवश्य प्रेरित करें ताकि देश व प्रदेश का नाम विश्व में रोशन हो सके इस अवसर पर कुश्ती प्रेमी ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


https://t.me/s/be_1win/698
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.