NCR

हिंदू सेवा संघ ने गुडग़ांववासियों से किया आग्रह


वेलेंटाइन वीक को हवन-यज्ञ का आयोजन कर मनाया जाए प्रीत संकल्प दिवस के रुप में
गुडग़ांव।
प्रेम का प्रतीक पाश्चात्य सभ्यता वाला वेलेंटाइन वीक चल रहा है। धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं युवाओं से आग्रह कर रही हैं कि पाश्चात्य सभ्यता से रंगे इस पर्व को धार्मिकता के साथ मनाएं, ताकि देश की सभ्यता व संस्कृति की जानकारी अन्य लोगों को भी हो सके। इसी क्रम में सनातन योगास्थली एवं समग्र हिंदू सेवा संघ ने बैठक का आयोजन कर सभी युवा वर्ग से आह्वान किया कि विकृति रूप में हमारे समाज में फैल चुके वैलेंटाइन डे को प्रीत संकल्प दिवस के रूप में मनाएं और परिवार के साथ हवण यज्ञ कर पर्यावरण को संरक्षित रखने में अपना अहम योगदान दे।

सेवा संघ के अध्यक्ष तथा शीतला श्राईन बोर्ङ समिति के सदस्य ब्रहम प्रकाश कौशिक बैठक में निर्णय लिया गया है कि वैलेन्टाइन ङे के नाम पर आज समाज को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। वैलेन्टाइन ङे का विरोध संघ करता रहेगा। तिथियों में सभी दिवस एक समान हैं जिसमें भारतीय संस्कृति के अनुरूप सकारात्मक समाज के निर्माण में सबको अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दिन हवन-यज्ञ का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा और इस आयोजन का सीधा प्रसारण भी पूरे देश में होगा। गुडग़ांव में 100 से अधिक स्थानों पर वैलेन्टाइन ङे पर हवन-यज्ञ का आयोजन होगा।

संघ के महामंत्री राजीव मित्तल ने बताया कि न्यू कॉलोनी में एक साथ 101 हवन कुंडो में अग्नि प्रज्वलित कर मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किए जाएंगे। इसी प्रकार अशोक विहार, शीतला कालौनी, न्यू पालम विहार, राजेन्द्रा पार्क, न्यू गुङगांव में भी हवन-यज्ञ आयोजित किए जाएंगे। बैठक में संस्था के चेतन शर्मा, डा. परमेश्वर अरोड़ा, अशोक शर्मा, जयभगवान शर्मा, परीक्षित भारद्वाज, अजीत भारद्वाज, महेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, अनुराग कुलश्रेष्ठ, मनोज गर्ग, महेन्द्र सिंह, जितेन्द्र, प्रमोद गुप्ता, राजू ङे, किशोर साहू, निरंजन गोयल आदि मौजूद रहे।

Comments (4)

  1. В джунглях азарта, где каждый ресурс пытается зацепить обещаниями простых выигрышей, рейтинг казино с минимальным депозитом
    является той самой путеводителем, что направляет сквозь ловушки рисков. Игрокам ветеранов плюс начинающих, кто пресытился из-за ложных обещаний, это инструмент, дабы ощутить подлинную выплату, словно тяжесть выигрышной фишки на пальцах. Без лишней ерунды, лишь проверенные сайты, там отдача не лишь число, а ощутимая везение.Составлено на основе поисковых трендов, как сеть, что захватывает наиболее горячие тенденции по сети. Тут нет роли к стандартных трюков, всякий элемент будто ставка у покере, где обман проявляется немедленно. Профи знают: в рунете стиль письма и подтекстом, там ирония притворяется словно совет, позволяет обойти ловушек.На https://unsplash.com/@don8play/ данный топ ждёт будто раскрытая колода, готовый к раздаче. Посмотри, когда желаешь ощутить биение реальной азарта, без иллюзий плюс разочарований. Для тех любит вес выигрыша, такое словно держать карты в руках, минуя пялиться по монитор.

Comment here