गुडग़ांव: सनातन वैदिक धर्म की रक्षा करने व आमजन को इसके प्रति जागरुक करने के लिए मां बंगलामुखी और महादेव के महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ। यह शिव शक्ति महानुष्ठान 111 दिन चलेगा। इसका आयोजन शिवशक्ति धाम में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि व स्वामी हरि गिरि महाराज, स्वामी प्रेम गिरि महाराज में मार्ग दर्शन में किया जा रहा है। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में साधु-संतों व धर्मपे्रेमी भी भाग ले रहे हैं।
यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि भक्तगणों के लिए मां बंगलामुखी व महादेव का यह यज्ञ कल्पवृक्ष के समान है, जो उनकी सभी सात्विक मनोकामनाओं को पूर्ति करने में सक्षम है। सनातन धर्म में मां बंगलामुखी को विजय और सद्बुद्धि की देवी माना जाता है। महादेव के साथ इनकी साधना से मानव अपने हर तरह के शत्रुओं को पराजित करने योग्य बनता है और सद्बुद्धि, ऐश्वर्य, शक्ति, दीर्घायु व विजय को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम इस पृथ्वी पर पहले साधक थे, जिन्होंने मां बंगलामुखी व महादेव की साधना कर आलौकिक शक्तियां प्राप्त की थी।
भगवान परशुराम ने मां बंगलामुखी साधना का रहस्य भगवान श्रीराम, योगेश्वर श्रीकृष्ण सहित अपने पितामह भीष्म, आचार्य द्रोण व दानवीर कर्ण जैसे महान योद्धाओं को बताया था। दशानन रावण व कुंभकरण भी मां बंगलामुखी व महादेव के उपासक थे। उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म में जिस प्रकार से संकट का सामना सनातनियों को करना पड़ रहा है, उस संकट को आद्यात्मिक ऊर्जा के बिना समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि इस अनुष्ठान में वे बढ़-चढक़र भाग लें।


https://t.me/s/iGaming_live/4868
Хотите знать, кому можно доверять в мире онлайн-казино? Наш справочник проводит независимую экспертизу: проверяем лицензии, процесс выплат и качество игр. Рейтинги объективны — мы не торгуем позициями. Принципы оценки открыты для всех. Подойдёт как новичкам, так и опытным игрокам. Следим за изменениями и регулярно обновляем информацию. Узнать о рейтингах казино