NCR

श्रीराम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा


गुडग़ांव। राम नवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के कई स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं व समाजसेवियों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली गई, जिनमें बड़ी संख्या में शहरवासियों व गणमान्य लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। बेमौसम के बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। महाराजा दक्ष प्रजापति चौक से वार्ड 23 के निगम पार्षद के भावी उम्मीदवार प्रवेश बागोरिया द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सुधीर सिंगला ने प्रवेश बागोरिया व उनके दादा पूर्व पार्षद धर्मवीर बागोरिया के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कई दशकों से यह परिवार क्षेत्रवासियों के सहयोग से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने में जुटा है। उन्होंने प्रवेश से भी आग्रह किया कि वे निस्वार्थ रुप से क्षेत्रवासियों की सेवा करते हुए उन्हें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ दिलाने मे सहयोग करें। शोभायात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई दक्ष प्रजापति चौक पर ही संपन्न हुई। डीजे के धुन पर राम जी की निकली सवारी, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, भारत का बच्चा बच्चा जयश्रीराम बोलेगा जैसे गानों पर वातावरण राममय हो गया। भगवान श्रीराम के जयघोष व मधुर भजन से वातावरण गूंजता रहा।गुरुग्राम में अयोध्या नगरी का नजारा देखने को मिला। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवक बाइकों पर सवार होकर शामिल हुए।

क्षेत्र के वृद्धजन व महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रही और सभी ने प्रवेश के प्रयासों की सराहना करते हुए उसे अपना आशीर्वाद भी दिया। आयोजन को सफल बनाने में प्रजापति समाज के प्रधान सुरेश, हरियाणा लखेरा समाज के प्रधान ओमप्रकाश लखेरा, जय भगवान दहिया, प्रदीप अहलावत, महावीर परमार, हंसराज लूथरा, नीलम रानी, अंजू, बाला देवी, सीता देवी, सुमन, नंदिनी सहित 36 बिरादरी के लोग शामिल हुए।

Comments (3)

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  2. Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

Comment here