NCR

पूर्वमंत्री चौधरी धर्मवीर गाबा का निधन


गुडग़ांव। प्रदेश के पूर्व मंत्री व पंजाबी बिरादरी के वरिष्ठ नेता चौधरी धर्मवीर गाबा का शनिवार की अलसुबह 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही सैक्टर 15 स्थित उनके आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। उनका अंतिम संस्कार अपराह्न मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान भूमि में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सभी राजनैतिक दलों, धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओं तथा पंजाबी बिरादरी के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्वमंत्री सुखबीर कटारिया, आफताब अहमद, जाकिर हुसैन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैलदार, जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता व सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि धर्मवीर गाबा 4 बार विधायक व भजनलाल सरकार में मंत्री भी रहे थे। वह पंजाबी समुदाय के सर्वमान्य नेता के रुप में जाने जाते थे। उनकी छवि बेदाग व निर्विवाद राजनेता के रुप में रही है। वह सदैव सभी समुदायों को साथ लेकर चले थे। उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 13 फरवरी को किया जाएगा।

Comment here