गुडग़ांव- कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप अवश्य निकलती है, लेकिन उसमें तपिश दिखाई नहीं देती। वीरवार को दोपहर बाद धूप
अवश्य निकली, लेकिन उसमें तपिश नहीं थी। शीत लहर चल रही है, जिसने साईबर सिटीवासियों को परेशान कर रख दिया है। कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। इसी प्रकार प्रदूषण भी कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। लोग बूंदाबांदी की प्रतीक्षा कर हैं, ताकि पड़ रही सूखी ठंड से बचा जा सके। वीरवार को साईबर सिटी का अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी बूंदाबांदी की संभावना नहीं हैं। इस कडक़ड़ाती ठंड में बेसहारा व असहाय लोग अधिक परेशान दिखाई दे
रहे हैं। ठंड के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
सडक़ों पर वाहनों की संख्या भी कम ही दिखाई देने लगी है। सायं के समय तो बढ़ती ठंड के कारण वाहनों की संख्या काफी कम हो जाती है। शहर के मुख्य सदर बाजार में भी खरीददारों की संख्या ठंड के कारण काफी कम देखने को मिल रही है। सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इस कडक़ड़ाती ठंड में बेसहारा लोग रात्रि में खुले आसमान के नीचे रात्रि काटने के लिए मजबूर होते दिखाई दे रहे हैं।

https://t.me/dragon_money_mani/21