गुडग़ांवI जरुरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं जुटी हुई हैं ताकि इन
संस्थाओं के प्रयासों से जरुरतमंदों व आमजन को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा मिल सके। इसी क्रम में सामाजिक संस्था श्रीश्याम परिवार महासंघ
द्वारा लक्ष्मण विहार फेस 2 में श्रीश्याम चेरिटेबल लैब का संचालन पिछले 4 वर्ष से किया जा रहा है। लैब के 4 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन लैब परिसर में किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े धर्मप्रेमी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। संस्था के
अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि जरुरतमंदों व आमजन को न्यूनतम शुल्क में उत्तम व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराने के लिए इस लैब का संचालन किया जा रहा है।
पिछले 4 वर्षों से संचालित श्रीश्याम चेरिटेबल लैब का बड़ी संख्या में लोग लाभ उठाते भी आ रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे संस्था की इस योजना का लाभ उठाएं और उन्होंने इसके लिए सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग की सराहना भी की। उनका कहना है कि समाजसेवा सबसे बड़ी सेवा है। कम खर्चे पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएं तो इससे बड़ा कुछ भी नहीं है। क्षेत्रवासियों ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिली हैं।


https://t.me/s/Top_BestCasino/173
https://t.me/s/BEefCASiNo_OfFiCIaLS
I genuinely enjoy looking through on this website , it contains superb content.