NCR

तीसरी बार आरडब्ल्यूए के प्रधान बने दलीप लूथरा


गुडग़ांव। न्यू कालोनी स्थित श्री गणेश मंदिर परिसर में दशहरा ग्राउण्ड आरडब्ल्यूए की बैठक का आयोजन सतीश आहूजा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। बैठक में संस्था के वार्षिक चुनाव भी कराए गए, जिसमें दलीप लूथरा को तीसरी बार सर्वसम्मति से संस्था का प्रधान चुन लिया गया और उन्हें अपनी कार्यकारिणी का गठन करने की जिम्मेदारी भी दी गई। संस्था के सदस्यों ने दलीप लूथरा को आश्वस्त किया कि वे पूर्व की भांति आगे भी उनको सहयोग देते रहेंगे। सदस्यों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत भी किया। बैठक में सतीश अहूजा, संजय मदान, सुभाष ग्रोवर एडवोकेट, अक्षय, मदनलाल सतीजा, अशोक आहूजा, राजेश चांदना, योगराज नागपाल, अजय नागपाल, रजनीश आहूजा, एसएस ओबेरॉय, तरुण तनेजा, अनिल सपरा, सीपी चौधरी, संजय पाहुजा,नितिन मारवाह, बजरंग सोनी आदि सदस्य शामिल रहे।

Comments (5)

  1. Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

  2. Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

Comment here