NCR

दिव्यांगों व जरुरतमंदों की सेवा कर मिलती है आत्मिक शांति : रवि बंसल


गुडग़ांव। निराश्रितों, असहाय, दिव्यांगों के साथ खुशी के कुछ पल बिता लिए जाएं तो ऐसे लोगों को जहां आत्मिक शांति मिलती है, वहीं वे यह भी समझते हैं कि समाज भी उनके प्रति गंभीर है। इसी क्रम में वीरवार को जिले के बंधवाड़ी क्षेत्र स्थित द अर्थ सेवियर्स फाउण्डेशन द्वारा संचालित मानव कल्याण आश्रम परिसर में निवास कर रहे निराश्रित लोगों के साथ भाजपा आईटी सैल के सह संयोजक व साईं सेवा फाउण्डेशन के अध्यक्ष रवि बंसल ने अपना जन्मदिन उनकी सेवा एवं उन्हें भोजन कराकर मनाया।

रवि बंसल का कहना है कि निराश्रित व दिव्यांगों की सेवा कर उन्हें व उनके परिवार को जहां आत्मिक शांति मिलती है, वहीं वे ऐसे लोगों के मध्य जाकर उन्हें यह एहसास कराते हैं कि वे अकेले नहीं हैं। सभी समाज उनके साथ है। उन्होंने अन्य लोगों से भी आग्रह किया कि वे अपना जन्मदिन व अन्य पर्व ऐसे लोगों के मध्य ही मनाएं, ताकि जहां उन्हें पुण्य की प्राप्ति हो सके, वहीं उन्हें आत्मिक शांति मिल सके। बंसल दंपत्ति व उनके परिजनों तथा मित्रजनों ने आश्रम में बड़ी संख्या में रह रहे लोगों को भोजन कराया। ये सभी लोग बड़े उत्साहित दिखाई दिए। उनके मनोरंजन के लिए संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया था।

कलाकारों ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया। हनुमान चालीसा का पाठ भी संगीतमय शैली में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में साईं सेवा फाउण्डेशन के सदस्यों पंकज वर्मा, दीपक जैन, जितेंद्र राठौड़ आदि का बड़ा सहयोग रहा।

Comments (5)

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/es-AR/register?ref=UT2YTZSU

  2. В мире азарта, где всякий площадка пытается зацепить заверениями быстрых призов, рейтинг казино игровые автоматы бесплатно
    является как раз той картой, что проводит мимо дебри подвохов. Тем ветеранов да начинающих, кто пресытился от фальшивых заверений, такой средство, чтоб ощутить подлинную rtp, словно ощущение золотой ставки на руке. Обходя лишней ерунды, просто надёжные площадки, в которых выигрыш не просто число, а реальная фортуна.Собрано из поисковых трендов, словно сеть, что захватывает самые актуальные тренды в рунете. В нём отсутствует места к клише приёмов, каждый элемент будто ход в игре, где обман проявляется сразу. Игроки знают: на стране стиль разговора с подтекстом, где сарказм притворяется словно совет, помогает обойти рисков.На https://don8play.artstation.com/projects/kNyzPA такой топ лежит словно раскрытая колода, приготовленный на старту. Посмотри, коли хочешь увидеть биение настоящей ставки, без обмана плюс неудач. Для кто любит вес выигрыша, это как взять фишки у ладонях, вместо пялиться по экран.

  3. Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Comment here