NCR

कल्पतरुह अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज ने शुरु किया पौधारोपण अभियान पर्यावरण के लिए प्रकृति का महान उपहार है वृक्ष : बीके आशा

गुडग़ांवI विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला प्रशासन तथा सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व समाजसेवियों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जहां बड़ी संख्या में पौधारोपण किया, वहीं आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक भी किया। इसी क्रम में रविवार को जिले के बिलासपुर
क्षेत्र स्थित ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर परिसर में कल्पतरुह अभियान के तहत पौधारोपण कर बताया गया कि यह अभियान पूरे 3 माह चलाया जाएगा। केंद्र की निदेशिका बीके आशा ने कहा कि पर्यावरण के लिए प्रकृति का महान उपहार वृक्ष हैं। पर्यावरण को संतुलित बनाने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के बाद पौधों की देखभाल भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ जीवनरुपी बगीया में किसी न किसी गुण को रोपित अवश्य करें।

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए मन के विचारों की शुद्धि भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे कल्पतरुह अभियान में लोगों को अपना पंजीकरण कराकर इस अभियान में शामिल होना चाहिए। पौधारोपण से पूर्व सभी ने करुणा और दया का संकल्प पत्र भरकर प्रतिज्ञा भी की। संस्था के प्रवक्ता नेबताया कि केंद्र के अलावा आस-पास के क्षेत्रों में भी पौधारोपण संस्था के सदस्यों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया गया। मैत्री इंटरनेशनल स्कूल में जिला पार्षद सुशील कुमार व भौड़ाकला में यजुर्वेद शर्मा द्वारा पौधारोपण किया गया।

इसी प्रकार संस्था के गुडग़ांव स्थित साउथ सिटी फेस वन सेवा केंद्र पर भी सदस्यों व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। सभी से आग्रह किया गया कि वे रोपित किए गए पौधों की देखभाल भी करें ताकि वे बड़े होकर वटवृक्ष का रुप धारण कर सकें और उनका लाभ आम जनता को भी मिल सके। पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर परमिंद्र कटारिया, पंजाबी बिरादरी महासंगठन के अध्यक्ष बोधराज सीकरी व शहर के गणमान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Comments (5)

  1. В мире азарта, где каждый площадка пытается заманить обещаниями быстрых джекпотов, рейтинг казино на реальные деньги
    является той самой ориентиром, которая проводит сквозь заросли подвохов. Игрокам ветеранов да дебютантов, что пресытился от ложных заверений, это помощник, чтоб почувствовать реальную rtp, словно тяжесть золотой ставки на ладони. Обходя лишней воды, лишь надёжные сайты, в которых выигрыш не лишь цифра, а ощутимая удача.Собрано по яндексовых трендов, как паутина, которая вылавливает самые свежие веяния в сети. В нём минуя места про стандартных фишек, любой момент словно ход в столе, там обман проявляется сразу. Профи видят: по стране стиль разговора с иронией, в котором юмор притворяется как рекомендацию, помогает миновать рисков.В https://www.provenexpert.com/don8play такой список находится как открытая карта, подготовленный для раздаче. Посмотри, коли желаешь ощутить пульс настоящей азарта, без мифов и неудач. Тем тех любит тактильность приза, он словно держать ставку в пальцах, вместо глядеть по экран.

  2. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Comment here