NCR

भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 9 दिनों तक चलाया जाएगा विशेष सेवा अभियान : अरविंद सैनी


गुडग़ांव। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर गुरुग्राम में हजारों कार्यकर्ता सहित हरियाणा प्रदेश में 5 लाख कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लहराएंगे और जनसेवा का संकल्प भी दोहराएंगे। स्थापना दिवस को उत्सव की तरह मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह कार्यक्रम आज से आगामी 9 दिनों तक चलेगा। पार्टी के झण्डे भी वितरित किए जा चुके हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने विशेष सेवा अभियानों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंप दी हैं। आज से सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर भाजपा का झण्डा लगाएंगे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनने के बाद दीवार लेखन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है। इस दिवस को कार्यकर्ता पौधारोपण अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी मनाएंगे। उनका कहना है कि ये सभी जनसेवा के कार्य सामाजिक समरसता के तहत ही आयोजित होंगे।

Comments (1)

  1. Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

Comment here