गुडग़ांवI बेमौसम की बरसात ने साईबर सिटी के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पैदा कर रखी है। नगर निगम व जीएमडीए के द्वारा बरसात से बचाव के कार्यों के दावों की पोल खोल कर रख दी है। सेक्टर 37 स्थित निगम कार्यालय के बाहर भी बड़ी मात्रा में जल भराव हो गया है। इसी प्रकार सेक्टर 9, सेक्टर 10 व अन्य क्षेत्रों में भी जल भराव की समस्या का सामना क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा है। सेक्टर 10 क्षेत्र में बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जिससे उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एेसा ही हाल शहर के अन्य क्षेत्रों में भी है।
सेक्टर 1 के सुरेंद्र प्रधान का कहना है कि नगर निगम ने क्षेत्र में जो सडक़ बनाई है उनका लेबल मकानों से भी ऊपर चला गया जिससे बरसात का पानी मकान में घुस रहा है। सीवर की सफाई भी क्षेत्र में नहीं हुई है इससे सीवर आेवर फ्लो होकर गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहे हैं। इसकी शिकायत पहले भी नगर निगम व अन्य अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान आज तक भी नहीं हुआ है। उन्होंने प्रदेश के मुख्य मंत्री से गुहार लगाई है कि नगर निगम की कार्य प्रणाली की जांच कराई जाए और क्षेत्र में व्याप्त जल भराव की समस्या से निजात दिलाई जाए। ताकि, क्षेत्रवासी आराम से रह सकें।


https://t.me/s/Beefcasino_officials