NCRNewsTechnologyUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होकर गरजे नगर निगम के कर्मचारी  

गुरुग्राम। गुरुवार को कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में यहां के नगर निगम के कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकाला। नागरिक अस्पताल के सामने स्थित पुराना नगर निगम कार्यालय के सामने कर्मचारी इक_े होकर कर्मचारी सेशन हाउस चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक, महावीर चौक, बस स्टैंड गुरुग्राम तक निकाला गया। इस जुलूस में ट्रेड यूनियन काउंसिल से सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा, सर्व कर्मचारी जिला प्रधान बसंत कुमार, एटक से अनिल पंवार, इंटक प्रधान अमित यादव, एचएमएस से बीएस यादव, एआईयूटीयूसी से सरवन गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्र्रम की अध्यक्षता की। जिला सचिव सुशील ने संचालन किया।कर्मचारी व मजदूर नेताओं ने इस राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होकर सरकार को चेतावनी दी कि लेबर कोड्स, बिजली संशोधन, वीबी-जी-रामजी बिल वापसी, ठेका कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक तक आंदोलन जारी रहेगा। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रीय हड़ताल का गुरुग्राम में व्यापक असर रहा। यह हड़ताल लेबर कोड्स, बिजली संशोधन बिल, न्यूक्लियर एनर्जी कानून (शांति) और बीवी रामजी बिल को वापस लेने और ठेका कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक, खाली पदों को भरने, 30 न्यूनतम वेतन और आंगनवाड़ी, आशा व मिड-डे मील वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने आदि दर्जनों मांगों को लेकर की गई।  इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।