NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

मकर संक्रांति पर जरुरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री

गुरुग्राम।मकर सक्रांति पर्व पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा जरुरतमंद व निर्धन परिवारों के बच्चों को जहां पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, वहीं बढ़ती ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्र व राशन आदि  भी वितरित किया गया। इसी क्रम में सामाजिक संस्था आल स्किल एण्ड रिसर्च फाउंडेशन व सृजन विकलांग सहारा समिति द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी की जेजे कालोनी स्थित वृद्धाश्रम में जरुरतमंद लोगों को राशन व कंबल का वितरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष एमपी शर्मा का कहना है कि शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद गऱीब परिवारों को राहत प्रदान करना, उनके जीवन में संबल लाना तथा समाज में मानवीय संवेदना को सशक्त करना रहा। डॉ टीएन पांडेय ने कहा कि संस्था कई वर्षों से निरंतर परस्पर आपसी सहयोग से यह सेवा का कार्य कर रहे हैं जो नर सेवा नारायण की भावना से गऱीब और असहाय जरूरतमंद के दैनिक जीवन-यापन में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है। सृजन संस्था के अध्यक्ष डा. अतुल कुमार पांडेय ने इस पहल व प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इसे जारी रखने का संकल्प लिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि समाज का हर सक्षम व्यक्ति यदि थोड़ी-सी जिम्मेदारी भी निभाए, तो वंचित वर्गों के जीवन में बड़ा परिवर्तन संभव है। अभियान को सफल बनाने में वीरेंद्र सिंह बोकन, कपिल अग्रवाल आदि सदस्यों का सहयोग रहा।