NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सनातन धर्म के देवी-देवताओं का अपमान नहीं किया जाएगा सहन : यति नरसिंहानंद

गुरुग्राम। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने 56वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव में मां महाकाली का अपमान करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह के कृत्य पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के देवी-देवताओं का अपमान राजनेताओं, अभिनेता व वामपंथियों द्वारा किया जा रहा है। यहां तक कि मंदिरों के साथ भी तोडफोड़ की जा रही है और कुछ विधर्मी लोग इस प्रकार के कृत्यों को अपना खुलकर समर्थन देते हैं। ऐसा ही एक मामला 56वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव में देखने को मिला। जहां अभिनेता रणवीर सिंह ने खुलेआम मां महाकाली का अपमान किया और कुछ विकृत मानसिकता के लोग इस कृत्य को देखते रहे। उन्होंने मौके पर विरोध तक नहीं किया। महाराज जी ने कहा कि लगातार हो रहे सनातन धर्म के अपमान को सहन करना मुश्किल हो गया है। धैर्य टूटने लगा है। यदि धैर्य टूटा तो इसका परिणाम रणवीर सिंह और उसके जैसों को भुगतना पड़ेगा।