गुरुग्राम। सामाजिक संस्था मित्र सभा द्वारा सैक्टर 4 स्थित सामुदायिक भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संस्था के संरक्षक धर्मसागर, विशिष्ठ अतिथि के रुप में समाजसेवी एचएस चावला शामिल हुए, जिनका संस्था के सदस्यों ने शॉल व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। संस्था के महासचिव बीके बजाज ने गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दीपावली के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। प्रधान राजन चढ्ढा ने नए सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में गायक संजय मानव व राज मानव से गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को दिलचस्प बना दिया। सदस्यों के सामूहिक जन्मदिन भी मनाए गए। कार्यक्रम में प्यारेलाल वर्मा, वेद आर्य, सुधीर सेवक, अनिल ग्रोवर, आशीष सरदाना, किशोर पाहुजा, विजय भगत, राज कुमार खुराना, प्रेम शर्मा आदि सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया।
मित्र सभा ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
