NCRNewsUncategorizedWorldअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

साईबर सिटी में गणपति बप्पा की मची है धूम

गुरुग्राम। गणेशोत्सव की धूम साईबर सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में मची हुई है। आयोजन मेें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश मूल के लोगों के साथ स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर गणपति की आराधना कर रहे हैं। अन्य प्रदेशों की सभ्यता व संस्कृति भी इन आयोजनों मेें देखनेे को मिल रही है। सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति, लोकमान्य गणेशोत्सव समिति आदि संस्थाएं इन पर्वों को विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मना रही हैं। प्रात: व सायं भगवान गणेश को समर्पित आरती भी संस्था के सदस्यों व श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है। जिनमें बड़ी संख्या में  स्थानीय लोग भी बढ़-चढकर भाग ले रहे हैं। जहां आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी लाईटों से सजाया गया है, वहीं महिलाओं ने रंगोली भी बनाई हुई हैं, जो आयोजन में आने वाले लोगों की आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सैक्टर 9ए स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य गणेशोत्सव समिति द्वारा बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें संस्था से जुड़े परिवार भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी समिति करा रही है। बाहर से भी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। वे अपनी रचनाओं को भगवान गणेश को समर्पित कर रहे हैं। प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। स्थानीय लोग इन आयोजनों में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। आयोजन स्थल गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज रहा है।