NCRNewsTechnologyUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराज्य

साईबर सिटी में गणपति बप्पा की मची है धूम

गुरुग्राम।साईबर सिटी केे विभिन्न क्षेत्रों में गणेशोत्सव की धूम मची है। महाराष्ट्र मूल के लोग बड़ी संख्या में साईबर सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कई दशकों से निवास करते आ रहे हैं। इन लोगों ने अपने प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति से हरियाणावासियों को रुबरु कराने केे लिए कई संस्थाएं भी बनाई हुई हैं। ये संस्थाएं समय-समय पर अपने प्रदेश के तीज-त्यौहारों का आयोजन बड़े स्तर पर हर वर्ष करती हैं। जिनमें गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा व अन्य पर्व प्रमुख हैं। सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति, लोकमान्य गणेशोत्सव समिति आदि संस्थाएं इन पर्वों को विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मना रही हैं। प्रात: व सायं भगवान गणेश को समर्पित आरती भी संस्था के सदस्यों व श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है। जिनमें बड़ी संख्या में  स्थानीय लोग भी बढ़-चढकर भाग ले रहे हैं। जहां आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी लाईटों से सजाया गया है, वहीं महिलाओं ने रंगोली भी बनाई हुई हैं, जो आयोजन में आने वाले लोगों की आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसी प्रकार सैक्टर 27 क्षेत्र में भी सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति व सैक्टर 9ए स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य गणेशोत्सव समिति द्वारा बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें संस्था से जुड़े परिवार भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी समिति करा रही है। बाहर से भी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। वे अपनी रचनाओं को भगवान गणेश को समर्पित कर रहे हैं। प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। स्थानीय लोग इन आयोजनों में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। आयोजन स्थल गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज रहा है।