NCRUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्यस्वास्थ्य

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरु हुआ श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन

गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र के समाजसेवी व श्रद्धालु सभी के सहयोग से 7 दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन एस ब्लॉक की माता वाली गली में कराया जा रहा है, जिसका शुभारंभ वीरवार भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुई। समाजसेवी राजेश पटेल का कहना है कि शोभायात्रा राजेंद्रा पार्क के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए आयोजन स्थल पर संपन्न हुई। गोवर्धन धाम के कथाव्यास श्याम सुन्दर शास्त्री ने मंत्रोच्चार कर कथा का विधिविधान नेे शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों का सुंदर ढंग से वर्णन किया। कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिला-पुरुष व गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कथा प्रतिदिन चलेेगी। प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। आयोजन में रुपा पटेल, मीरा ठाकुर, रेनू, साधना, सीता, मुन्नी, पिंकी, ममता, किरण, रजनी, लता, राधा, कांता, सुषमा, पूनम, पुष्पा, आशा, बेबी आदि शामिल रही।