NCR

बच्चों में मोबाइल फोन की बढ़ती लत से अभिभावक, मनोचिकित्सक व समाजसेवी हैं परेशान


पहले चुप कराने के लिए बच्चों को थमा दिया मोबाइल, अब बच्चों को लग गई लत
गुडग़ांव।
बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत अभिभावकों और मनोचिकित्सकों से लेकर समाजसेवियों के बीच चिंता का विषय बनती जा रही है। पहले अभिभावक बच्चों को चुप कराने व अपना घरेलू काम निपटाने के लिए मोबाइल थमा देते थे, जो अब उनकी लत बन चुका है। अब ये बच्चे मोबाइल को छोड़ते ही नहीं हैं, जिसका असर बच्चों पर भी पड़ता दिखाई देना शुरु हो गया है।

मनोचिकित्सकों का कहना है कि मौजूदा दौर में बच्चे, किशोर और युवा वर्ग बुरी तरह से मोबाइल की लत से घिरे हैं। बच्चों की खुशी और युवाओं की जरुरत से शुरु होने वाले मोबाइल अब नशे में तब्दील होते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि बिस्तर छोडऩे से लेकर बिस्तर पर जाने तक हाथ में मोबाइल रहता है। यदि रात में नींद खुल भी जाए तो मोबाइल पर नजर टिका लेते हैं। बच्चे स्कूल से आते हैं तो वे अपने माता-पिता व दादा-दादी का मोबाइल खोजने में लग जाते हैं। यदि उनको मोबाइल नहीं दिया जाए तो वे चीख-चिल्लाकर अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। कभी-कभी तो ये बच्चे हिसंक व्यवहार पर भी उतारु हो जाते हैं। मनोचिकित्सकों का कहना है कि पहले बच्चों को खुश करने के लिए मोबाइल दिया जाता है। बच्चे मोबाइल में क्या देख रहे हैं, इसकी निगरानी अभिभावक नहीं रख पाते। बच्चे बिना रोक-टोक लंबे समय तक मोबाइल पर समय बिताते रहते हैं। उनका कहना है कि बच्चों के मन को बुरी चीजें अधिक आकर्षित करती हैं, जो धीरे-धीरे लत में बदल जाती हैं। रोकने पर कई बार वे हिंसक भी हो जाते हैं। मोबाइल से जानकारी प्राप्त कर कई युवा आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं।

उनका कहना है कि मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से बच्चों के व्यवहार में भी बदलाव देखा जा रहा है। लड़कियों की तुलना में लडक़े अधिक मोबाइल देखते हैं, ऐसा मनोचिकित्सकों का कहना है। उधर समाजसेवियों का कहना है कि कोरोना काल में बच्चों में मोबाइल देखने का प्रचलन अधिक बढ़ा है। नासमझ बच्चे भी मोबाइल से चिपके दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि कुछ बच्चों ने तो मोबाइल की लत में पडक़र स्कूल जाना तक बंद कर दिया है और अभिभावक मोबाइल की लत को छुड़वाने के लिए मनोचिकित्सकों से अपने बच्चों का उपचार कराने में भी जुटे हैं। उनका कहना है कि बच्चों को मोबाइल से जितना दूर रखा जाए, उतना ही बेहतर है।

Comments (15)

  1. Great, this is a valuable opinion

  2. cytotec cost at walmart levitra reddit gabapentin high The U

  3. Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/es-AR/register?ref=UT2YTZSU

  4. Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/it/register-person?ref=P9L9FQKY

  5. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  6. Relevant. Can you tell me where I can find more information on this issue?

  7. **aqua sculpt**

    aquasculpt is a premium metabolism-support supplement thoughtfully developed to help promote efficient fat utilization and steadier daily energy.

  8. **herpafend official**

    Herpafend is a natural wellness formula developed for individuals experiencing symptoms related to the herpes simplex virus. It is designed to help reduce the intensity and frequency of flare-ups while supporting the bodys immune defenses.

  9. **prodentim official website**

    ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath

  10. **mounja boost**

    MounjaBoost is a next-generation, plant-based supplement created to support metabolic activity, encourage natural fat utilization, and elevate daily energywithout extreme dieting or exhausting workout routines.

  11. **men balance**

    MEN Balance Pro is a high-quality dietary supplement developed with research-informed support to help men maintain healthy prostate function.

  12. **prostafense official**

    ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.

  13. **neuro sharp**

    Neuro Sharp is an advanced cognitive support formula designed to help you stay mentally sharp, focused, and confident throughout your day.

  14. **boostaro official**

    Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.

  15. **back biome official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Comment here