NCR

सीवर के गंदे पानी से क्षेत्रवासी हैं परेशान, प्रशासन दे ध्यान


गुडग़ांव। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश का पानी आज भी कई क्षेत्रों में भरा हुआ है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने व सीवर ओवरफ्लो होने के कारण क्षेत्रवासियों को इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र के विष्णु गार्डन में भी हालत खराब है। काफी समय से गलियों में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश के पानी से वे पहले से ही परेशान हैं और अब सीवर के गंदे पानी ने भी उनकी समस्या को और अधिक बढ़ा दिया है। इसी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से पुन: मांग की है कि उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाए।

Comments (1)

  1. Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

Comment here