NCR

आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाना चाहिए लाभ : वीरेंद्र यादव


गुडग़ांव। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड नंबर 25 में जनसंपर्क व महासदस्यता अभियान चलाया गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि सदस्यता अभियान के आखिरी दिन हीरा नगर क्षेत्र में मोर्चा के दिनेश यादव द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मोर्चा के सभी पदाधिकारी तथा वह स्वयं भी मौजूद रहे और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सदस्यता भी ग्रहण की। वीरेंंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। सभी को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष सीधे किसानों के खातों में भेजे जा रहे है। फसल बीमा योजना भी विश्व की सबसे बड़ी योजना है। जिस में किसान को केवल 20 प्रतिशत प्रीमियम और बाकी प्रदेश और केन्द्र सरकार वहन करती है। गरीब वर्ग के लिए भी उज्जवला योजना व बेघर लोगों को आवास योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं, ताकि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य संबंधी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Comments (2)

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Comment here