NCR

अलविदा 2022 कई परियोजनाओं के पूरा हो जाने से साईबर सिटीवासियों को मिलना शुरु हो गया है लाभ कई फ्लाईओवर, अंडरपास, एलिवेटिड फ्लाईओवर के निर्माण कार्य हो गए हैं पूरे अभी करने होंगे प्रशासन को और अधिक प्रयास

गुडग़ांव- साईबर सिटी में यातायात जाम की समस्या पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। शहर की आबादी बढ़ जाने व अन्य क्षेत्रों से
बड़ी संख्या में वाहनों के आवागमन से भी वाहन चालकों को यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान कराने के लिए प्रदेश सरकार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लाईओवर, अंडरपास, एलिवेटिड फ्लाईओवर सहित कई परियोजनाओं का काम शुरु किया हुआ है। कोरोना महामारी से भी इन परियोजनाओं का कार्य काफी प्रभावित हुआ था। फिर भी जिला प्रशासन ने इन परियोजनाओं को पूरा कराने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है, कई परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं। गत माह प्रदेश के मुख्यमंत्री
मनोहरलाल ने रोडवेज बस स्टैण्ड के पास बने अंडरपास को भी शहरवासियों के लिए शुरु करा दिया है। इसी प्रकार बसई क्षेत्र का फ्लाईओवर भी शुरु हो चुका है।

ओल्ड दिल्ली रोड स्थित फ्लाईओवर का कार्य प्रगति पर है। हालांकि एक साईड पर वाहनों का संचालन भी शुरु करा दिया गया है। अतुल कटारिया चौक पर बन रहे अंडरपास का कार्य भी प्रगति पर है, जो नए वर्ष में पूरा हो जाएगा। इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी चल रहे विकास कार्य काफी हद तक पूरे हो चुके हैं और इनका लाभ शहरवासियों को मिलना शुरु हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि कई प्रौजेक्ट नए वर्ष में पूरे हो जाएंगे और इनका लाभ शहरवासियों को मिलना शुरु हो जाएगा।

गुडग़ांव-सोहना रोड का एलिवेटिड फ्लाईओवर पर वाहन फर्राटे मारते दिखाई दे रहे हैं। कई 100 करोड़ रुपए की लागत से ये विकास कार्य कराए जा रहे हैं। महाराणा प्रताप चौक से अतुल कटारिया चौक तक सडक़ चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इन निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने पर शीतला मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिलेगा। अब शहरवासियों को जाम की समस्या से भी छुटकारा मिल सका है। हालांकि ये जो प्रयास किए गए हैं, ये नाकाफी हैं। प्रशासन को और अधिक प्रयास करने होंगे। वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी होगी। वर्ष 2022 में काफी प्रौजेक्ट पूरे भी हो चुके हैं और इनका लाभ शहरवासी उठा रहे हैं, जो कार्य अभ अधूरे हैं उनको प्रशासन पूरा कराने में जुटा है।

Comments (4)

  1. В лабиринте азарта, где всякий сайт норовит зацепить заверениями легких призов, рейтинг топ лучших казино
    превращается именно той путеводителем, что проводит мимо дебри обмана. Для профи плюс новичков, которые устал из-за фальшивых посулов, такой помощник, дабы ощутить подлинную rtp, как вес золотой фишки в пальцах. Минус пустой воды, только надёжные площадки, где rtp не только цифра, но реальная везение.Составлено из гугловых запросов, будто ловушка, которая захватывает самые свежие тренды в сети. В нём нет роли для клише трюков, всякий момент как карта на игре, в котором подвох проявляется немедленно. Профи понимают: на России стиль письма с подтекстом, в котором ирония маскируется под совет, помогает миновать рисков.В https://don8playgames.blog5.net/88830365/don8play-ru-%D0%A0%D0%B5%D0%B9%D1%82%D0%B8%D0%BD%D0%B3-%D0%9B%D1%83%D1%87%D1%88%D0%B8%D1%85-%D0%9A%D0%B0%D0%B7%D0%B8%D0%BD%D0%BE-2026-%D0%A7%D0%B5%D1%81%D1%82%D0%BD%D1%8B%D0%B5-%D0%9E%D0%B1%D0%B7%D0%BE%D1%80%D1%8B-%D0%B8-%D0%A0%D0%B5%D0%B0%D0%BB%D1%8C%D0%BD%D1%8B%D0%B5-%D0%9E%D1%82%D0%B7%D1%8B%D0%B2%D1%8B такой список находится словно открытая колода, приготовленный на игре. Загляни, когда нужно почувствовать биение настоящей азарта, обходя мифов да провалов. Игрокам тех ценит вес выигрыша, это как держать карты у руках, минуя глядеть в дисплей.

Comment here