NCR

जन सेवा समिति ने लगाया सिविल लाइन में भंडारा राहगिरों ने भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण

गुडग़ांव- जन सेवा समिति की ओर से सोमवार को मासिक विशाल भंडारे का आयोजन सिविल लाइन क्षेत्र में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आमजन व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति से जुड़ेे सदस्य सुनील गर्ग, मुन्ना, प्रवेश शर्मा, गुलाटी जी, विवेक बंसल, अभिषेक अग्रवाल, संजय मेहरा, दलीप लूथरा ने बताया कि साइबर सिटी में प्रतिदिन ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यों के लिए शहर में आते हैं। संस्था ने दो वर्ष पूर्व निर्णय लिया था कि माह में एक बार भंडारे का आयोजन किया जाए, जिससे राहगिरों को एक समय का प्रसाद के रूप में भोजन उपलब्ध हो सके।

संस्था तभी से प्रतिमाह भंडारे का आयोजन करती आ रही है। संस्था के सदस्य आपसी सहयोग से यह आयोजन करते हैं। उनका कहना है कि एक समय का भोजन राहगिरों व काम पर जाने वाले लोगों को मिल जाए तो यह एक पुण्य का कार्य है। इस कार्य को संस्था आपसी सहयोग से आगे भी चलाती रहेगी। संस्था के सदस्य आयोजन को सहयोग करते आ रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक सरदाना, बंसीलाल हसीजा आदि का भी सहयोग रहा।

Comment here