गुडग़ांव- प्रदेश की सबसे बड़ी जिला बार एसोसिएशन के नाम से जाने जानी वाली गुडग़ांव जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की सुगबुगाह
शुरु हो गई है। हालांकि जिला बार के विभिन्न पदों के लिए चुनाव आगामी 16 दिसम्बर को होने हैं, लेकिन संभावित उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ता सदस्यों से संपर्क करने का अभियान शुरु किया हुआ है। जिला अदालत परिसर में भी संभावित उम्मीदवारों ने अपने प्रचार सामग्री लगानी शुरु की हुई है। हालांकि अदालत परिसर में चुनाव प्रचार सामग्री, होर्डिंग आदि लगाने की मनाही है। गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष इन होर्डिंगों की संख्या कम ही है। ऐसा लगता है कि संभावित उम्मीदवार बार एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों का पालन करने में जुटे हैं।
इन संभावित उम्मीदवारों ने अदालत परिसर के बाहर मुख्य रोड पर अपने होर्डिंग व चुनाव सामग्री लगानी शुरु कर दी है, ताकि अधिवक्ता सदस्यों को उनकी उम्मीदवारी की जानकारी मिल सके। वैसे तो ये उम्मीदवार प्रत्येक सदस्य से व्यक्तिगत रुप से मिलकर सहयोग करने की अपील भी कर रहे हैं। चुनावी कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है। वर्तमान बार एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से आग्रह किया हुआ है कि वे अपना सदस्यता शुल्क जमा करा दें ताकि उनका मताधिकार बना रहे और वे अपने मत का इस्तेमाल भी कर सकें। इस बार संभावित उम्मीदवारों में पूर्व में रहे पदाधिकारी भी अपना भाग्य आजमाने पर लगे हैं। चुनाव में जातीय समीकरण के प्रभाव को भी नकारा नहीं जा सकता।

Comment here