गुडग़ांवI हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जन्म 6 सितम्बर 1889 को प्रसिद्ध वकील पिता जानकी नाथ बोस के घर उड़ीसा के कटक में हुआ था। शरत
चन्द्र बोस सुभाष चन्द्र बोस के बड़े भाई थे, दोनों भाई एक-दूसरे के प्रति अत्यन्त समर्पित थे। उनकी शिक्षा-दीक्षा कटक तथा कलकत्ता में हुई। उन्होंने इंग्लैण्ड से कानून में शिक्षा प्राप्त की तथा भारत वापिस लौट कर उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट से अपनी वकालत शुरू कर दी। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भी उनका बड़ा योगदान रहा था।
अहिंसा में विश्वास रखने के बावजूद शरत चंद्र का क्रांतिकारियों के प्रति सहानुभूति का दृष्टिकोण था। वह कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य थे तथा बंगाल विधान सभा में कांग्रेस संसदीय पार्टी के नेता भी थे। वह अगस्त 1946 में केंद्र की अंतरिम सरकार में शामिल हुए। शरत ने बंगाल विभाजन का विरोध किया था। वह बंगाल को भारत और पाकिस्तान का अलग एक स्वाधीन राज्य बनाना चाहते थे, किंतु वह इसमें असफल रहे। वक्ताओं ने कहा कि शरत चन्द्र का निधन 20 फऱवरी 1950 को हो गया था। वक्ताओं ने कहा कि देशवासियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

https://t.me/s/iGaming_live/4871
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.