NCR

सावन माह में महादेव की पूजा करने वालों की मंदिरों में लगी है भीड़

गुडग़ांवI सावन का माह शुरु हो चुका है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विशेष विधान है। शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। जिनमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी अच्छी खासी दिखाई दे रही है। श्रद्धालुओं ने कावड़ लाने के लिए हरिद्वार व गंगोत्री के लिए प्रस्थान शुरु कर दिया है। ज्योतिषाचार्योे का कहना है कि यदि कोई
श्रद्धालु सावन माह में सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ महादेव का व्रत रखकर उनकी आराधना करता है तो उसे शिव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है। सावन माह में भगवान शिव को धतूरा, बेल पत्र, भांग के पत्ते, दूध व गुड़ आदि चढ़ाना शुभ माना जाता है।

उनका कहना है कि भगवान शिव की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए। पूजा स्थल को स्वच्छ कर वेदी की स्थापना भी करनी चाहिए। मंदिरों में शिवलिंग को दूध चढ़ाना फलदायी होता है। ज्योतिषाचार्यों ने श्रद्धालुओं से आगह किया कि वे पूरी श्रद्धा के साथ महादेव के व्रत का संकल्प लें। दिन में 2 बार महादेव की पूजा की जानी चाहिए। पूजा के लिए तिल के तेल का दिया जलाएं और भगवान शिव को पुष्प भी अर्पण करें। व्रत के दौरान सावन व्रत कथा का पाठ भी करना चाहिए। पूजा समाप्त होते ही प्रसाद का वितरण किया जाना चाहिए। महादेव देवों के देव हैं। कहा जाता है कि श्रद्धालुओं द्वारा की जाने वाली पूजा-अर्चना से महादेव प्रसन्न होकर उनकी मनोकामना पूरा करते हैं।

Comment here