NCR

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त को उनकी जयंती पर किया याद

गुडग़ांवI देश के स्वतंत्रता सेनानी व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त की जयंती पर उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जन्म 14 जुलाई 1902 को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उन पर आर्य समाज का गहरा प्रभाव था। उन्होंने देश के स्वतंत्रता
संग्राम में बढ़-चढक़र भाग लिया था। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने लखनऊ में वकालत भी की थी। वह महात्मा गांधी के विभिन्न आंदोलनों से प्रेरित थे और लोकमान्य तिलक व महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर वह सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए थे और कई बार जेल यात्राएं भी की थी।

देश आजाद होने के बाद 1960 से 1963 तक वह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे और उन्होंने लखनऊ व गौरखपुर जैसे शहरों को आधुनिक व विकासशील बनाने की पहल भी की थी। काकोरी रेल कांड के क्रांतिकारियों को बचाने के लिए भी उन्होंने उनका केस लड़ा था। मुख्यमंत्री बनने से पूर्व उन्होंने करीब 10 वर्षों तक उत्तरप्रदेश के मंत्रीमंडल में विभिन्न विभागों के मंत्री के रुप में भी काम किया था। वह अपने विरोधियों की भी बहुत मदद करते थे। वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में ऐसे समाजसेवी व राजनीतिज्ञ बहुत कम मिलते
हैं। उनका निधन 11 मार्च 1980 को हुआ था।

Comments (2)

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Comment here