NCR

अग्रिपथ योजना का विरोध करने वालों से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

गुडग़ांवI युवाओं को सेना में भर्ती करने के लिए केंद्र सरकार ने अग्रिपथ योजना की घोषणा की है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना
का कई जगह जहां विरोध भी हो रहा है, वहीं अधिकांश लोग इस घोषणा की सराहना भी कर रहे हैं। क्योंकि अल्पायु में ही युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण मिल सकेगा और वे युवा सैनिक बनकर देश की सीमाओं की रक्षा भी कर सकेंगे। हालांकि गुडग़ांव में इस योजना को लेकर विरोध अन्य स्थानों की अपेक्षा कम ही रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाए हुए हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात किया हुआ है ताकि उपद्रवी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न पैदा कर दें। रेलवे स्टेशन पर भी विशेष सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। जीआरपी व आरपीएफ प्रभारियों द्वारा भी रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च कर जहां स्थिति का जायजा लेने में जुटी है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास भी पैदा किया है। क्षेत्र के समाजसेवी व डा.राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल का कहना है कि रेलवे प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है ताकि यात्रियों व क्षेत्रवासियों में किसी प्रकार का भय व्याप्त न हो। जीआरपी व आरपीएफ प्रभारियों का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। समय रहते पुलिस कार्यवाही करेगी। गुडग़ांव रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली रेलगाडिय़ों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों के सामान की भी जांच की जा रही है।

Comments (4)

  1. В мире ставок, где каждый площадка норовит привлечь обещаниями легких выигрышей, рейтинг казино 2025
    превращается именно той путеводителем, что ведет сквозь дебри подвохов. Для хайроллеров да начинающих, кто надоел от пустых обещаний, это инструмент, чтоб ощутить реальную отдачу, как тяжесть выигрышной монеты у руке. Минус ненужной воды, лишь проверенные площадки, там отдача не только показатель, а ощутимая фортуна.Собрано на основе поисковых трендов, словно сеть, что ловит наиболее свежие тренды в сети. Тут отсутствует роли к клише приёмов, любой пункт будто ход у покере, там обман выявляется немедленно. Хайроллеры знают: в рунете тон речи и подтекстом, где ирония притворяется под намёк, позволяет миновать обмана.На https://wakelet.com/wake/F-2AmtoVbnvzu3Xl488Wb данный список находится как готовая раздача, готовый к старту. Зайди, коли хочешь почувствовать биение настоящей азарта, обходя мифов и разочарований. Игрокам что знает вес удачи, это как держать ставку в руках, минуя смотреть на экран.

Comment here