NCRअर्थव्यवस्थादेशराज्यस्वास्थ्य

आज खुल जाएंगे छात्रों के लिए स्कूल

गुडग़ांव, प्रदेश सरकार ने आज से 9वीं से 12वीं तक के
छात्रों के लिए स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं। यानि कि आज से प्रदेश
के राजकीय व निजी स्कूल छात्रों के लिए खुल जाएंगे। निजी व राजकीय स्कूल
प्रबंधनों ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए छात्रों के स्कूल आने
के लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। खांडसा रोड स्थित डीएवी वरिष्ठ
माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष अदलखा ने बताया कि स्कूल
प्रबंधन व शिक्षकों की सामूहिक बैठक का आयोजन विद्यालय परिसर में किया
गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधक दलवीर सिंह यादव ने शिक्षकों से आग्रह किया
कि वे कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का
खुद भी पालन करें और स्कूल में आने वाले छात्रों से भी कराएं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में प्रार्थना सभा व अद्र्धअवकाश नहीं
होगा और छात्र कोई भी खाने की वस्तु अपने साथ स्कूल नहीं लाएंगे और न ही
पाठ्य सामग्री का आदान-प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि एक बैंच पर एक
ही छात्र को बैठाने की व्यवस्था की गई है, ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे।
छात्रों को फेस मास्क भी अनिवार्य रुप से लगाना होगा। पेयजल भी छात्र
अपने घरों से खुद लेकर आएंगे। उनका कहना है कि विद्यालय के गेट पर ही
छात्रों का तापमान लेने की व्यवस्था की गई है। सभी कक्षों के सामने
सैनिटाईजर की व्यवस्था भी की गई है। विद्यालय के बाशरुम व कक्षों आदि को
भी प्रतिदिन सैनिटाईज कराया जाएगा। दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए
शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। छात्रों को किसी प्रकार की समस्या
का सामना न करना पड़े इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। बैठक में शिक्षक व
शिक्षिकाएं नीरज श्योराण, आशा तंवर, आरती, मंजिल, ज्ञानेंद्र, मीनाक्षी
यादव, ज्योति गिल, नविता आदि भी शामिल रहीं।

Comments (4)

  1. В лабиринте игр, где всякий площадка стремится заманить обещаниями быстрых выигрышей, рейтинг интернет казино на деньги
    является той самой путеводителем, которая проводит через ловушки подвохов. Игрокам хайроллеров да дебютантов, которые устал от пустых посулов, он средство, чтоб почувствовать реальную rtp, будто вес золотой ставки в пальцах. Без пустой воды, лишь реальные площадки, в которых отдача не просто цифра, а реальная везение.Составлено по поисковых трендов, словно ловушка, что ловит самые свежие веяния на интернете. В нём отсутствует пространства для стандартных приёмов, любой пункт словно ход у столе, в котором подвох раскрывается немедленно. Хайроллеры видят: по России манера речи на сарказмом, где сарказм маскируется как намёк, позволяет миновать рисков.В http://www.don8play.ru/ данный топ ждёт как готовая колода, приготовленный для старту. Зайди, когда желаешь увидеть пульс настоящей игры, минуя иллюзий и неудач. Тем кто знает тактильность приза, он словно иметь ставку у ладонях, вместо смотреть на дисплей.

  2. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Comment here