NCRअर्थव्यवस्थादेशराज्य

उच्च शिक्षा के लिए एआईसीटीई छात्रों को उपलब्ध करा रहा है विभिन्न छात्रवृतियां

गुडग़ांव, कोरोना महामारी का दंश झेल रहे छात्रों को इस
महामारी से उबारने एवं देश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अखिल
भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने लगातार नियमित रुप से छात्रों
को छात्रवृतियां वितरित कराई हैं। परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार
वर्ष 2019-20 के दौरान 41 हजार 195 लाभार्थियों को छात्रवृति के रुप में
करीब 335 करोड़ रुपए राशि का वितरण किया गया है। एआईसीटीई छात्राओं को प्रगति स्कॉलरशिप योजना और दिव्यांग छात्रों को सक्षम स्कॉलरशिप योजना के तहत भी छात्रवृत्ति वितरित कर रहा है।  छात्राओं के लिए एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप योजना 2014 में शुरू की गई। इसके तहत प्रतिभावान छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 50 हजार रुपये सालाना की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इसी तरह दिव्यांग छात्रों को भी उच्च शिक्षा लेने में मदद करने के लिए 50 हजार रुपये सालाना की छात्रवृत्ति दी जाती है। एआईसीटीई छात्रों के बैंक खाते में सालाना डीबीटी मोड से यह राशि ट्रांसफर करता है। मौजूदा वित्त वर्ष में कोरोना के प्रकोप के दौरान भी एआईसीटीई ने छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति की राशि वितरित की है। एआईसीटीई ने मजबूत शिकायत निवारण तंत्र बनाया है, जिससे छात्रों की सभी समस्याओं और चिंताओं का समय रहते निवारण किया जा सके। इसमें छात्रों की  शिकायतों को समयबद्ध तरीके से 7 दिनों में निपटाया जाता है। एआईसीटीई की छात्रवृत्ति स्कीम से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए छात्र निचे दिए गए इन ईमेल आईडी या फोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्तकरने हेतू छात्रों को प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृति योजना के तहत जम्मू एंड कश्मीर के छात्रों को भी छात्रवृति देना परिषद का विशेष लक्ष्य रहा है। परिषद द्वारा छात्रवृति योजना को वर्ष 2014 में शुरु किया गया था।
प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरु की गई थी। दिव्यांग छात्रों को भी परिषद यह सुविधा उपलब्ध करा रही है। परिषद ने शिकायत निवारण तंत्र भी बनाया हुआ है, जो छात्रों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी करता रहा है।

Comment here