NCRदेशराज्य

श्रमिकों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर एटक ने मिनी सचिवालय पर किया प्रदर्शन प्रदेश श्रमायुक्त के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

गुडग़ांव, श्रमिकों की मांगों को लेकर श्रमिक संगठन एटक
ने मंगलवार को मिनी सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन कर प्रदेश के
श्रमायुक्त के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी दिया, जिसमें मांग की गई है कि
लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों को जो समस्या कंपनी प्रबंधन की ओर से सौगात
में मिली हैं, उसका समाधान कर श्रमिकों को न्याय दिलाया जाए। एटक के जिला
महासचिव कामरेड अनिल पंवार का कहना है कि श्रमिक नेता कामरेड नरेश कुमार
की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में
एटक से संबंधित श्रमिक यूनियनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढक़र
भाग लिया। वरिष्ठ श्रमिक नेता कामरेड मुरली कुमार ने श्रमिकों को संबोधित
करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन घोषित करते हुए कहा था कि
प्रबंधन किसी भी श्रमिक को नौकरी से नहीं निकालेगी और उन्हें लॉकडाउन की
अवधि का पूरा वेतन दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कंपनी प्रबंधन आज भी
कोरोना की आड़ में श्रमिकों को नौकरी से निकालकर श्रम कानूनों की
धज्जियां उड़ाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रख रही है। ज्ञापन में भी
श्रमायुक्त से मांग की गई है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों मुंजाल सोवा,
कपारो मारुति, नपीनो ऑटो, एफसीसी क्लच आदि प्रतिष्ठानों में चल रही
श्रमिक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। श्रमिक
नेताओं ने पीटीआई अध्यापकों के धरने का समर्थन भी किया और प्रदेश सरकार
से आग्रह किया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए। धरना प्रदर्शन में
श्रमिक नेता सुरेंद्र बोकन, शीशपाल, बृजपाल, सतीश खडख़ड़, मनोज कुमार,
चंदन, सतीश धानियां, परशुराम, कुलदीप, राजू चौहान, राज बहादुर, रामनिवास
आदि भी शामिल रहे।

Comments (3)

  1. В джунглях азарта, где всякий ресурс пытается заманить гарантиями легких выигрышей, интернет казино рейтинг
    становится именно той картой, которая проводит сквозь ловушки рисков. Для ветеранов да дебютантов, что устал от ложных посулов, это средство, чтоб почувствовать настоящую выплату, будто вес ценной фишки в пальцах. Без лишней воды, просто реальные площадки, где выигрыш не просто число, а реальная фортуна.Подобрано на основе яндексовых запросов, как ловушка, что ловит самые свежие веяния на рунете. В нём отсутствует пространства для стандартных фишек, каждый элемент как карта у покере, там обман раскрывается немедленно. Хайроллеры видят: в стране манера речи и подтекстом, где юмор маскируется под намёк, позволяет миновать обмана.В https://telegra.ph/Don8Play—svezhee-nachalo-01-06 данный список ждёт как открытая карта, готовый на раздаче. Посмотри, если желаешь ощутить пульс подлинной азарта, обходя мифов плюс разочарований. Тем что любит вес выигрыша, такое как взять ставку в руках, а не глядеть на экран.

Comment here